Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पलसाना सहायक अभियंता कार्यालय पर लगाया ताला

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पलसाना सहायक अभियंता कार्यालय पर लगाया ताला,
पांच घंटे धरना देकर जताया विरोध,
रानोली। ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पलसाना सहायक अभियंता कार्यालय के ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत विभाग मनमर्जी से अघोषित बिजली कटौती करता है जिससे आम परेशान है। बिजली कटौती की समस्या को लेकर 20 जून को सीकर व 21 जून को नीमकाथाना में माकपा के सांसद अमराराम के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व घेराव किया गया था। लोगों ने जिला प्रशासन से बिना कटौती के बिजली सप्लाई करने की मांग रखी थी। जिला स्तरीय धरने-प्रदर्शन के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान ग्रामीण सहायक अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब-तक 12 सूत्री मांगे मानने का लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता तब-तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने के दौरान दो तीन बार माहोल गर्मा गया। सहायक अभियंता ने वार्ता के लिए कनिष्ठ अभियंता रानोली व पलसाना को भेजा लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। धरनार्थियों ने सहायक अभियंता या उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग रखी। पांच घंटे बाद रींगस अधिशाषी अभियंता सुभाषचंद्र देवंदा मौके पर पहुंचे और धरनार्थियों से ज्ञापन लेकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने धरना स्थगित किया। इस दौरान सुरेन्द्र फुलवारियां, बीरबल राव, महेंद्र लिढान, हरी मूंड, सुरेंद्र बिजारणियां, श्यामलाल राव, प्रकाश अग्रवाल, भीवाराम बाजिया, हरलाल बिजारणियां, महिपाल गुर्जर, नारायण खोखर, श्रवण बाजिया, महेश नेहरा, राजेंद्र कादिया, सुनिल फागेरिया, विनोद गुर्जर, संतोष गुर्जर, शैलेश धीरजपुरा, ईश्वर फागेरिया, मनोज पीपलीवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक