IND-NZ Match: विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। बता दें कि आज हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों में अकेले विराट कोहली ने ही अर्धशतक बनाया है। विराट कोहली के अलावा आज के मैच में दोनों टीमों में से एक भी बल्लेबाज 50 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। कोहली ने आज 51 गेंदों में 145.10 की स्ट्राइक रेट से 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया।
विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने 37 रन के साथ दूसरा बड़ा स्कोर बनाया। वहीं न्यूजीलैंड टीम की तरफ से सर्वाधिक रनों की पारी टिम सिफर्ट द्वारा 38 रनों की खेली गई। दूसरे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, आज के मैच में न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमों की तरफ से विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक
विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 74 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है। इस मैच से पहले विराट कोहली SENA देशों के खिलाफ अधिकतम शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी पर थे।
बता दें कि SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ अब तक सबसे अधिक 133-133 अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले स्थान पर थे। अब विराट कोहली 134 अर्धशतक के साथ SENA देश के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
385 पारी खेलने के बाद टूटा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज के मैच में विराट कोहली द्वारा खेली गई 74 रनों की पारी के चलते SENA देशों के खिलाफ 134 अर्धशतकों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। विराट कोहली द्वारा 385 पारी खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा है।
सचिन तेंदुलकर ने 417 पारी खेलकर SENA देशों के खिलाफ 133 अर्धशतक लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का नाम आता है। इन्होंने 301 पारी खेलकर सेना देशों के खिलाफ 100 अर्धशतक लगाए थे। चौथे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा और पांचवें नंबर पर शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम आता है।


