Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धड़सीसर जीएसएस के आगे 13 गांवों के किसानों ने लगा रखा है सात दिनों से अनिशितकालीन धरना, कम वोल्टेज व बिजली कटौती से चार फीडर के 1420 कृषि कनेक्शन हो रहे हैं प्रभावित

धड़सीसर जीएसएस के आगे 13 गांवों के किसानों ने लगा रखा है सात दिनों से अनिशितकालीन धरना, कम वोल्टेज व बिजली कटौती से चार फीडर के 1420 कृषि कनेक्शन हो रहे हैं प्रभावित

.सरदारशहर। उपखंड क्षेत्र में कम वोल्टेज व पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिलने से क्षेत्र के 10 हजार कृषि कनेक्शनों के किसान परेशानी झेल रहे है। जिसके कारण किसानों को मजबूर होकर प्रत्येक जीएसएस के आगे विरोध प्रदर्शन करना पड़ता हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर कई बार मेगा-हाईवे सहित सड़को को जाम किया था। तहसील के गांव धड़सीसर के 33 केवी जीएसएस के आगे 13 गांवों के किसानों ने 6 घंटे बिजली की मांग व कम वोल्टेज को बढाने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना देकर विरोध कर रहे हैं। सोमासर के किसान धनदास स्वामी व करनसर के किसान राकेश बाना ने बताया कि इस जीएसएस से चार फीडरों में 1400 कृषि कनेक्शनों की संख्या है। यह सभी बिजली की समस्या से प्रभावित हो रहे है। कम वोल्टेज बिजली सप्लाई के कारण यहां के किसान अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण फसलें भी खराब हो रही है। किसान नेता मांगीलाल तिवाड़ी व रामेश्वरलाल पूनियां ने बताया कि कृषि कनेक्शनों पर मोटर चलाकर सिंचाई करने के लिए कम से कम 425 वोल्टेज बिजली सप्लाई आवश्यक है। मगर वर्तमान में मात्र 200 से 225 वोल्टेज ही बिजली सप्लाई मिल रही है वो भी मात्र 2 से 3 घंटे ही मिलती है। किसानों ने कहा कि धड़सीसर में 132 का जीएसएस स्थापित होने के बाद ही पूरी समस्या का समाधान होगा। धरने पर उपस्थित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए मांग को नही मानी गई तो आंदोलन यूं ही अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो सरदारशहर कालू जाने वाली मुख्य सड़क को भी जाम किया जाएगा। धरने पर सुगनाराम डुडी,
लिछुराम बुडानिया, मनीराम थेच, देवीलाल मुड, रामुराम नेहरा, सोहन नाथ, पूर्णनाथ, हरीराम, जालुनाथ, इमीलाल पूनियां, लिछुराम मेघवाल, रणबीर कस्वा, धनदास स्वामी, सूगनाराम, जगदीश, नेमीचंद, पूसाराम, रामदयाल, जगदीश, नेमाराम पूसाराम, घनश्याम, मुकेश, महेन्द्र, महेश, लिच्छुराम, सुगनाराम, रामूराम, मांगीलाल, रामेश्वरलाल, भंवरलाल, रणवीर, सीताराम, रामकुमार, लालाराम सहित बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा