Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीएसटीसी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बीदासर - बीएसटीसी विद्यार्थियों ने महिला आरक्षण कम करने की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुमन शर्मा को ज्ञापन दिया। बीएसटीसी के विद्यार्थीयो ने बताया राजस्थान सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओ के आरक्षण को 30% से बढ़ाकर 50% कर देना न्यायोचित नहीं है। क्योंकि वर्तमान समय में बालिकाएं हर भर्ती परीक्षा में 40 से 50 प्रतिशत सीटे अपनी प्रतिस्पर्दा से प्राप्त कर रही है। पिछले कोई सी भी भर्ती परीक्षा में महिलाओं का प्रतिशत आप उठाकर देख लीजिए । जब महिलाएं 50 फीसदी सीट प्राप्त कर रही है तो फिर आप इन्हे 50 प्रतिशत सीट आरक्षित कर 80 प्रतिशत पर पहुंचाना चा रहे हो। हमारे साथ अन्याय हो गया है। लडको के लिए सब कुछ कोटे को काटकर 15 से 20 फीसदी सीट बचेगी जिस पर एससी एसटी ओबीसी जनरल, ओर ईडब्ल्यूएस के साथ साथ महिलाएं भी इनमे से सीटे फाइट करेगी। इस मोके पर बाबुलाल स्वामी जितु सिंह सोनियासर, वेदपाल ज्याणी, ओमप्रकाश सिवर ,नरेन्द्र कुमार धातरी, जितेन्द्र चारण सारंगसर, छगन लाल, अनिल, गोपाल, मुकेश आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण