Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तीसरे दिन भी जारी रहा नर्सिंग कर्मियों का कार्य बहिष्कार


सुजानगढ़ (नि.स.)। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नर्सिंग कर्मियों का कार्य बहिष्कार लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिला अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसका समस्त नर्सेज में भारी रोष व्याप्त है। संगठन के महासचिव रणजीत डाबरिया ने बताया कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आन्दोलन को तेज किया जायेगा। जिसमें जिले के समस्त नर्सिंगकर्मी मैदान में उतरेंगे। कार्य बहिष्कार के दौरान रूघाराम, मनोहर सोनी, सुरेन्द मोहन जांगिड़, पालीराम, विजय कस्वा, सुनीता स्वामी, पूनम, वंदना खत्री, मनोज चिराणिया, परमेश्वरी सहित अनेक नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे

फोटो कैप्शन : सुजानगढ़ - धरनार्थियों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण