Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गौशाला के लिए भूदान गर्व की बात: मेघवाल

गौशाला के लिए भूदान गर्व की बात: मेघवाल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती ग्राम हरासर की बाबा रामदेव गौशाला में चल रही गौ हितार्थ श्रीमदभागवत कथा में सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने पहुंच कर कथा श्रवण किया। कथा वाचक भागीरथ शास्त्री ने विधायक का स्वागत करते हुए व्यास पीठ के माध्यम से कहा कि राजनीति भी सेवा का ही माध्यम है। इसके माध्यम से मानव हित की कार्य योजनाएं तैयार कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने की सच्ची कोशिश करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसाराम गोदारा, सुजानगढ़ सभापति प्रतिनिधि इदरीश गौरी, पूर्व उपप्रधान दीवानसिंह भानिसरिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक मेघवाल ने गौशाला के लिए भूमि प्रदान करने वाले ग्राम के भामाशाह अमरसिंह राठौड़ का स्वागत किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूमिदान सबसे बड़ा दान है। गोसेवा के लिए भूमि दान करना किसी परिवार के लिए आजीवन गर्व की बात होती है। साथ ही उन्होंने आठ लाख की लागत से निर्मित स्व सोहनी देवी स्वागत द्वार का निर्माण करवाने वाले खिलेरी परिवार को धन्यवाद दिया। स्व. सोहनी देवी स्वागत गौसेवा समिति के हेतराम खिलेरी, सरपंच राजेन्द्र सिंह, पंस प्रतिनिधि चुनीलाल खिलेरी, अनाराम आचार्य, मास्टर गिरधारी मील, रतनसिंह राठौड़ ने नगरपरिषद सुजानगढ के उपसभापति अमित मारोठिया, आदर्श जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र किलका, रामचंद्र गोदारा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व इस दौरान श्योकरण खिलेरी, पूर्णाराम गोदारा, बजरंगलाल शर्मा, रामनारायण बिजारणियां, चुन्नीलाल प्रजापत, पूर्व सरपंच हीराराम, नितेश हर्षवाल, जयसिंह राठौड़, कुशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा