Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अभिलाषा ने की अनूठी पहल- प्रसाद के रूप में दिए पौधे


सीकर,23 जून(निंस)।पर्यावरण प्रेमी अभिलाषा रणवा ने आज एक नया नवाचार करते हुए सेवा गाँव के कंकराला बालाजी धाम में प्रसाद के रूप में 175 पौधे चढ़ाएँ। जिनमें से 51 अंजीर के पौधे मंदिर में पधारें ग्रामीण जनों को प्रसाद स्वरूप भेंट किए व 125 पौधे मंदिर परिसर में लगाए गए हैं। अभिलाषा ने कहा कि मंदिरों में आमजन को प्रसाद वितरण के साथ ही पौधों के बीज भी वितरित किए जाएं तो आमजन उन बीजों को बड़ी श्रद्धा से लगाएंगे और हमारा पर्यावरण भी संरक्षित होगा। ग्रामीणों ने अभिलाषा के प्रसाद स्वरूप पौधों भेंट करने की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस अनूठी पहल को हम आगे जारी रखेंगे। अभिलाषा रणवा ने बताया कि बारिश के दौरान सेवा गांव में अपने पिता की स्मृति में 5100 पौधे लगाएगी। वरिष्ठ अध्यापक बुद्ध करण खीचड के सानिध्य में ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया व ग्रामीणों ने पौधों की सार-संभाल का ज़िम्मा लिया। इस अवसर पर प्लांट बेबी अभिलाषा रणवा व डॉ दुर्गा रणवा का ग्रामीणों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान मनु संस्थान अध्यक्षा डॉ दुर्गा रणवा,वरिष्ठ अध्यापक बुध करण खीचड,ब्रांड एम्बेसडर अभिलाषा रणवा,कैप्टन मोतीराम,रिछपाल सिंह,हरलाल, प्रेमनारायण,नवल किशोर,लक्ष्मण जाखड,त्रिलोकाराम,रामचंद्र जाखड, सरपंच रामचंद्र भूकर,सरजीत सिंह, सोहनलाल,सुरेश,बाबूलाल,हेमन्त, देबूराम,दौलत राम सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक