Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेसर नगर पालिका में संसाधनों के अभाव के कारण जगह- जगह लगें गंदगी के ढेर  पालिका में  अनेकों रिक्त पदों के चलते  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 


राजलदेसर । राजलदेसर कस्बे की आबादी करीबन 40 हजार के आस पास है साथ ही यहां पर 35 वार्ड है । नगरपालिका भी बहुत पुरानी है लेकिन लंबे समय से नगर पालिका में संसाधनों के अभाव के कारण एवं कार्मिकों के अधिक रिक्त पदों के चलते कस्बे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तौफीक अहमद ने बताया वर्तमान नगर पालिका में दो ट्रैक्टर ट्रॉली है आठ ऑटो ट्रिपर है जो कस्बे की आबादी के अनुसार बहुत कम संसाधन है । संसाधन कम होने के कारण कस्बे में अधिकांश जगहों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से नहीं हो रही हैं साथ ही कचरा भी पूरा नहीं उठाया जाता इसके अलावा नगर पालिका परिषद में विभिन्न रिक्त पद चल रहे हैं जिनमें कनिष्ठ अभियंता, एक राजस्व निरीक्षक, एक वरिष्ठ लिपिक, एक कनिष्ठ लिपिक, एक कनिष्ठ लेखाकार, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक पर्चा वितरक, एक सब नाकेदार स्वास्थ्य निरीक्षक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एक वाहन चालक, सफाई सेवक 10 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं । जिसके कारण नगर पालिका में आने वाले कस्बे वासियों को अपने छोटे-मोटे कार्य करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत कम से कम प्रत्येक वार्ड में एक ऑटो ट्रिपर इसके अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली कम से कम 10 होनी चाहिए । जिससे कस्बे में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके साथ ही अधिशासी अधिकारी ने कहा राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार एवं जिला कलेक्टर की पालना के तहत प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के तहत अपने घर से जब भी कोई सामान ले कपड़े के बैग में लेकर आए । अगर कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन बेचते पाया गया तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी । इसके अलावा उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु में अपने घरों में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आग्रह किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण