Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार


रानोली। कपड़े की दुकान में घुसकर मारपीट करने के एक आरोपी को रानोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि विकास मीणा निवासी गोरर्धनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि उसने पलसाना मे विनायक गारमेन्टस के नाम से कपड़े की दुकान कर रखी है। किशोर उर्फ महादेव गुर्जर निवासी निमेडा खण्डेला व तीन अन्य लोग गाड़ी में सवार होकर आए तथा उसके साथ लोहे की रोड़ व पाइपों से मारपीठ करने लग गए। आरोपियों ने जाति सूचक गालियां निकालते हुए दुकान के गले से 20 हजार नकद व उसके गले की सोने की चैन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी किशोर गुर्जर उर्फ महादेव पुत्र श्री केशाराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी नीमेडा थाना जाजोद जिला सीकर को गिरफ्तार किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक