Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने जताया विरोध

रींगस। कस्बे में वार्ड नंबर 27 के खेमको के मोहल्ले में शनिवार को जलदाय विभाग द्वारा पानी के पाइप लाइन में वॉल लगाने का वार्ड वासियों ने विरोध किया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समझाइश के बावजूद भी लोग नहीं माने और वाल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे को वापस बंद कर दिया। वार्ड के लोगों का कहना था कि पिछले 6 महीने से पेयजल समस्या को लेकर जूझ रहे हैं इसके बावजूद विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बावजूद विभाग कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए वाल लगाकर आने वाले पानी को भी बंद करना चाह रहा है। पानी के लिए लोग भीषण गर्मी में दर-दर भटकने को मजबूर है। वार्ड वासी आलोक खेमका ने बताया कि एक गली को फायदा पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग पुरे वार्ड वासियों के साथ खिलवाड़ कर रहा है । शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद चार पांच घर को फायदा पहुंचाने के लिए व 150 घरो को परेशान करने के लिए विभाग द्वारा वाल लगाया जा रहा है। मामले में जलदाय विभाग सहायक अभियंता कविता बोचल्या ने बताया कि वार्ड में पाइप लाइन का स्तर उपर होने के कारण पानी कम मात्रा में पहुंच पा रहा है जिसके लिए कर्मचारियों को वाल लगाने के लिए भेजा गया था । बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कर्मचारियों को वापस बुलाया गया है। इस दौरान पार्षद भावना देवी, आलोक खेमका, दिनेश, कालूराम वर्मा, महेश किशनाका, आशीष सावलका, संजू जोशी, प्रकाश सावलका, नंदकिशोर जोशी, राकेश बधालका, नईम कामखानी, अनवर कायमखानी, रतन जैन महेश जोशी, अभय जोशी, सुनिता देवी, अनिता देवी सहित अनेक लोगों मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक