Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भागवत कथा की पूर्णाहुति पर गाजे बाजे से निकली शोभयात्रा लालसोट के खंडैतो द्वारा मुख्य मार्गों पर किया गया शौर्य प्रदर्शन

बीदासर - कस्बे के नोखा रोड़ स्थित दादू दयाल संत आश्रम तपो धाम में गंगा दशहरे के उपलक्ष्य में चल रही भागवत कथा की पूर्णाहुति शनिवार की देर सांय हुई। इस अवसर पर महाआरती में बाबा महामंडलेश्वर संत मेलादास तपस्वी, संत तपस्वी दास, विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, पार्षद बेगराज नाई, सीताराम नाई, विजय सिंह नाई, शिवरतन दर्जी, गिरधारी लाल टेलर, राजकुमार चोटिया सहित अनेक साधु सतों व सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद दादू दयाल आश्रम से भागवत कथा व श्रीमद दादू वाणी की गाजे बाजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे सैंकड़ौ की संख्या मे युवतियाँ व महिलाएँ भंजन कीर्तन करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी तो कलश यात्रा को देखने के लिए जगह जगह श्रृद्धालुओं का हजूम उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा में मनमोहन झांकिया आर्कषण का केन्द्र रही। वही शोभायात्रा में लालसोट के खंडैतो द्वारा मुख्य मार्गों पर अनेक स्थानों पर शौर्य प्रदर्शन किया गया। रात्रि में आश्रम मे जागरण का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आये व स्थानीय कलाकारो ने भंजनो की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ देकर श्रृद्धालुओ को देर रात्रि तक बांधे रखा। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण