Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

3- बेटीयों की शादी के लिए लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग की सराहनीय पहल की।


खेतडी। बबाई के दलेलपुरा पंचायत के शहीद करतार सिंह युवा संस्थान द्वारा गांव के ही बेसहारा परिवार की दो बेटियों की शादी व्यवस्था के मददगार बनें। संस्थान के सचिव अनिल सिंह दलेलपुरा नें बताया की गत माह गांव के ही सुभाष कुमावत पुत्र कानजी कुमावत का असामयिक निधन होनें पर, परिवार में कोई कमानें वाला नहीं रहा। परिवार में पत्नी, एक छोटा बेटा व दो नाबालिग बेटीयां बेसहारा हो गये।उनकी पढ़ाई, पालन पोषण व बेटीयों की शादी विवाह की व्यवस्था के लिए,शहीद करतार सिंह युवा संस्थान के सदस्यों नें गांव के भामाशाहों के सहयोग से भविष्य में इन बेटियों की शादी व्यवस्था के लिए 1,27,500 रुपये(एक लाख सताईस हजार पांच सो रूपये) की राशि फिक्स डिपॉजिट करवा कर उनका बोण्ड इनको सोप दिया। संस्थान की इस सराहनीय पहल की ग्रामवासियों ने सराहनीय व पुनीत कार्य बताया। इस अवसर पर युवा संस्थान के अध्यक्ष जगदीप ताखर,सचिव अनिल सिंह शेखावत व समाज सेवी दिग्विजय सिंह जाखड़ उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक