Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंसानियत एकता सेवा समिति ने मनाया दादा कायम खां शहादत दिवस


चूरूः जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड़ स्थित मदरसा जामिया दारुल में इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को कायम खां दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। दादा नवाब कायम खां के 605 वें शहादत दिवस के उपलक्ष में इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा समिति संस्थापक करामत खान के नेतृत्व में मदरसा में विधार्थियों को फल वितरण व दुआ-ए मगफिरत की मजलिस आयोजित कर दादा नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। करामत खान ने बताया कि नवाब कायम खां हिसार-हांसी के शासक व दिल्ली बादशाह के वजीर व सेनापति थे। उन्हीं के नाम से कायमखानी कौम की उत्पत्ति हुई है। इस दौरान समिति व्यवस्थापक जाफर खान, मुफ्ती इरशाद कासमी, आरिफ खान एबीएस, एडवोकेट अयाज खान, पूर्व शिक्षा अधिकारी भंवरू खान, हमीद खान रिसालदार, अध्यापक इमरान बी खान, महबूब खान, सुलेमान मणियार, आवेश कुरैशी, मौलवी इस्लाम खान आदि मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण