Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेयजल समस्या के समाधान की मांग 



सुजानगढ़ (नि.सं.)। सांसी समाज के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सांसी के नेतृत्व में सांसी बस्ती के लोगों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि सांसी बस्ती में पानी की सप्लाई की बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई 7 से 10 दिनों के बीच में आती है, जिससे इस भयंकर गर्मी में मनुष्य के अलावा जीव जंतु व जानवर भी परेशान हैं। विभाग के अधिकारी द्वारा मौके पर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया व सप्लाई समय पर दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मदनलाल, सोहनलाल, सुरेश कुमार, दिलीप, मोहनलाल, ज्ञानचंद, सोनू, अजय आदि लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण