Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर पालिका टीम ने हटाया वर्षो पुराना अतिक्रमण, कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही

बीदासर। नगर पालिका द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरूवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। पालिका के अधिशासी अधिकारीसोहनलाल नायक ने कहा कि गठित टीम ने बैरी चौक, मंडी बाजार, मुख्य सड़क मार्ग स्थित राजकीय दुलीचंद सेठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय की चार दिवारी के बाहर लगभग आठ, दस वर्षों से लगे हाथ ठेलों को हटाकर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। जिससे मुख्य सड़क मार्ग चार से पांच फिट तक खुल गया। पालिका की गठित टीम ने लगभग एक दर्जन से अधिक हाथ ठेलों को हटाकर दूसरे स्थान पर शीफ्ट करवाया। मुख्य सड़क मार्ग पर हाथ ठेलों का अतिक्रमण होने से आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा था और आमजन को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब रेहड़ी व ठेले हट जाने से आमजन को राहत मिलेगी। वही हाथ ठेले लगाने वालों को रोजगार के लिए दूसरे स्थान पर शीफ्ट किया गया जिससे उनको रोजगार से वंचित नही रहना पड़े। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार स्वामी, सफाई निरीक्षक गिरधारीलाल, जमादार अमित कुमार, तेजपाल, राजेंद्र कुमार, विजेश रेगर सहित पालिका के सफाई कर्मी साथ रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण