Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

बीदासर- नगर पालिका प्रशासन ने बैरी चौक, हाई सेकेंडरी स्कूल के पास रखी आलमारी, रेहड़ी को हटाने की कार्रवाई की। पालिका प्रशासन ने एक दिन पूर्व निरक्षण कर अवैध अतिक्रमण को स्वयं ही हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत अभियान चलाकर बुधवार दोपहर में अस्त व्यस्त सब्जी के ठेले दुरुस्त करवाया साथ ही बीच रास्तों में ढाबे और आलमारियों के स्थाई अतिरिक्त को हटवाया। ईओ सोहनलाल नायक ने कहा कि मुख्य रास्तों पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा था जिसके कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जेईएन मुकेश स्वामी, राजेंद्र सिंह, जमादार गिरधारीलाल लोहिया, अमित, मनीष तेजपाल, विजेश रैगर सहित पालिका के कार्मिक उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।