Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान को एसपी ने दिया भवन, पदाधिकारियों में खुशी की लहर


चूरू। पुलिस लाइन में चल रहे पुलिस स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान को पुलिस अधीक्षक जय यादव ने सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुये संस्थान की विषेष मांग को पूरा करते हुये तत्काल राजकीय आवास उपलब्ध करवाने की घोषणा की। यह खबर सुनकर संस्थान के कर्मचारियों में खुषी की लहर दौड़ गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि एसपी ने इस प्रकार के ऐतिहासिक कार्य कर एक शानदार मिषाल पेश की है। इस अवसर पर मोहम्मद अयूब खान, किशोर सिंह राठौड़, गोवर्धन दास, गन्नी मोहम्मद खान, अस्त अली खान, गुलाब सिंह, मनवर अली, जगदीश सिंह, बहादुर सिंह, मदन सिंह जसरासर, राधेश्याम बुंटिया, नवरत्न शर्मा, विजय कुमार शर्मा, गिरधारी सिंह, तुलसीराम कपूरिया, बद्री प्रसाद शर्मा, लक्ष्मी नारायण, सुमेर सिंह दांदू, छगन सिंह रामपुरा सहित संस्थान के पदाधिकारियों ने एसपी का धन्यवाद ज्ञापित किया। पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्य में पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दानोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मीणा, प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास का भी सराहनीय योगदान रहा। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से संस्थान में सहयोग राशि देने की घोषणा की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण