Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इस सराहनीय कार्य के लिए राईका एवं सैनी को किया गया सम्मानी

कानून व्यवस्था में सहयोग करने पर राईका व सैनी सीकर पुलिस लाईन में सम्मानित

राजलदेसर न्यूज़ सर्विस | राजस्थान पुलिस के 75 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में बुधवार सीकर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सीकर रेंज के द्वारा ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । जिन्होनें साहसिक कार्य करते हुये आमजन की जीवन रक्षा की हो एवं जीवन रक्षा में सहयोग प्रदान किया हो तथा किसी घटना/ दुर्घटना में कानून का सहयोग किया हो उनको सम्मानित किया गया । जिसमें राजलदेसर व रतनगढ़ के सेवाभावी हमेशा आमजन की सेवा में तत्पर रहने वाले कन्हैया लाल सैनी व रामवीर सिंह राईका को सीकर रेंज पुलिस महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । एवं कहा कि निरंतर इसी प्रकार से आमजन की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहो। सैनी व राईका ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण