Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेशर के वार्ड नंबर 24 के वासी काफी समय से परेशां हैं इस परेशानी से लेकिन नगर पालिका अधिकारियन नहीं दे रहे ध्यान

राजलदेसर न्यूज़ सर्विस । राजलदेसर कस्बे के भावन्देसर रोड पर वार्ड नंबर 24 में नाली निर्माण नहीं होने के कारण लंबे समय के बाद भी गंदा पानी सड़कों पर बहता है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को एवं मोहल्ले वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वार्ड नं 26 पार्षद मिर्जाराम , किसनाराम बारूपाल , राकेश , मूलाराम , ललित नायक भंवरलाल नायक, पन्नालाल, रविंद्र , कमला देवी, सोनू देवी ने बताया नाली निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है जिसको लेकर करीबन 2 महीने पहले हमने मोहल्ले में प्रदर्शन भी किया था रास्ता भी जाम किया था जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी ने कहा अभी आचार संहिता लगी हुई है कार्य नहीं कर सकते हैं अस्थाई तौर पर उन्होंने नगर पालिका के टैंकरों के द्वारा पानी निकासी की लेकिन वार्ड के प्रमुख मिर्जाराम ने बताया दो रोज पूर्व ही अधिशासी अधिकारी से हमने वार्ता की कि अब आचार संहिता हट चुकी है नाली निर्माण का कार्य करवाए जाए तो उन्होंने कहा मैं कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजता हूं लेकिन दो दिन हो चुके हैं मोहल्ले के हालात खराब है किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है यह वार्ड अनुसूचित जनजाति का है यहां पर नगर पालिका के द्वारा भेदभाव किया जा रहा है उन्होंने कहा समय रहते हुए इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो नगरपालिका के आगे धरना दिया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी नगर पालिका प्रशासन की होगी ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण