Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेतड़ी पंचायत समिति की बैठक में हुआ हंगामा

खेतड़ी पंचायत समिति की बैठक में हुआ हंगामा
खेतड़ी। पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को साधारण सभा की बैठक प्रधान मनीषा गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शुरू होने के कुछ देर बाद ही हंगामा हो गया। जिसके कारण बैठक को स्थागित कर दिया गया। दरअसल, बैठक में कुछ चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जगह उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। जिस पर उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने बताया कि बैठक के दौरान मनरेगा कार्य और पौधारोपण अभियान की समीक्षा की गई। पंचायत समिति सदस्य नौरंग लाल ने ढाणियों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति करवाने, ढाणी बड़ाला में पनघट योजना के तहत पानी कनेक्शन जारी करवाने, बबाई की साखी जोहड़ी से सरदारपुरा तिबारा के पास बस्ती में पेयजल लाइन डालने और पशु अस्पताल बबाई से ढाणी मामराज तक सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुनम धर्मपाल गुर्जर कहा कि क्षेत्र की जनता अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को लेकर जाती है तो उनका तुरंत समाधान होना चाहिए। बैठक के दौरान पूनम धर्मपाल गुर्जर, नरेश बडाऊ, हरिराम गुर्जर, शंकर बीलवा, छोटे लाल, संदीप सिंह नंगली, प्रकाश अवाना, जितेंद्र चांवरिया, श्रवण दत्त नारनोलिया, एसडीएम सविता शर्मा, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, डॉ महेंद्र सैनी और जलदाय विभाग के जेईएन जयंत शर्मा सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

22 खिलाड़ियों में इकलौते विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी, 385 पारियों के बाद सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ब्रेक