Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेयजल समस्या को लेकर दिया ज्ञापन, पुन: धरने की दी चेतावनी 

तारानगर

तारानगर कस्बे के वार्ड 26, 31, 32 व 33 में पेयजल समस्या को लेकर इण्डिया गठबंधन के नेतृत्व में वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता बीएल वर्मा को ज्ञापन दिया। वार्ड पार्षद हरिसिंह बेनीवाल ने बताया कि ने बताया नगर के वार्डो में पेयजल संकट को लेकर इंडिया गठबंधन ने पुनः धरने की दी चेतावनी पूरे शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। ना तो सुचारु रूप से पेयजल सप्लाई की जाती है और ना ही टैंकरों की उचित व्यवस्था है। बेनीवाल ने आगे बताया कि इंडिया गठबंधन द्वारा दिए गए धरने पर दिनांक 15 मई 2024 को समझौते में पेयजल की समुचित व्यवस्था में सुधार करने हेतु दिए गए आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। लेकिन पेयजल व्यवस्था पूर्णतया फेल हो चुकी है। वार्डवासियों ने ज्ञापन पेश कर चेतावनी दी गई है कि 5 दिनों में पेयजल व्यवस्था में पूर्ण सुधार करें, अन्यथा पुनः धरना चालू किया जाएगा। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, गोवर्धन, सेडूराम, प्रभुदयाल, राजकुमार, प्रकाश, फारूक मोहम्मद सहित काफी वार्डवासी मौजूद थे।

फोटो 01 अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देते वार्डवासी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण