Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेसर थाने में पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर  

राजलदेसर न्यूज़ सर्विस । राजलदेसर में पुलिस द्वारा 75 वां राजस्थान पुलिस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । मंगलवार को थानाप्रभारी गीतारानी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक के निर्देशों की पालना में स्थापना दिवस के उपलक्ष में पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण किया गया । जिसमें फलदार, छायादार विभिन्न पौधे लगाएं गए । इस अवसर पर गीतारानी ने वृक्षारोपण का महत्व बताया और कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना वर्तमान समय की अति आवश्यक जरूरत है इसके लिए सभी पुलिस स्टाफ को अधिक से अधिक पौधारोपण कर इस श्रृंखला को कड़ी दर कड़ी बढ़ाई जाए । पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है पर्यावरण और ऑक्सीजन और जल संचय को लेकर कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में अधिक बहुमूल्य कीमत है । वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें ऑक्सीजन देते हैं । उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सार संभाल की भी जिम्मेदारी लेने की अपील की । इस अवसर पर विद्याधर ,सुरेश, रामलाल, सहित थाने के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण