Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा राजस्थानी लघुकथा पुरस्कार से सम्मानित 



सुजानगढ़ (नि.स.)। मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा को नेम प्रकाशन डेह, नागौर द्वारा आयोजित समारोह में गीता देवी बजरंगदास गौतम स्मृति राजस्थानी लघुकथा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा को पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपए नगद, अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह, साफा, माला, श्रीफल व साहित्य प्रदान किया गया। प्रदेश स्तरीय सम्मान डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा को उनकी राजस्थानी लघुकथा की पुस्तक अटकळ के लिए प्रदान किया गया हैं। समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की पीडब्ल्यूडी व बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ.मंजू बाघमार थी और अध्यक्षता पुलिस जवाबदेही आयोग राजस्थान सरकार के अध्यक्ष एच.आर.कुड़ी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार भंवर पृथ्वीराज रतनू, डॉ.जहूर खां मेहर, लक्ष्मणदान कविया, पवन पहाडिय़ा, प्राचार्य व साहित्यकार डॉ. गजादान चारण आदि थे। इस अवसर पर पर छापर के चैनरूप दायमा, गौरीशंकर भावुक, कन्हैयालाल स्वामी सहित अनेक गणमान्यजन और साहित्यकार उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण