Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छुट्टियों में कमजोर बच्चों के लिए विशेष सत्र समाप्त 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। रा.उ.मा.वि. बाघसरा आथूणा में सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ द्वारा ग्रीष्मकालीन ब्रिज कोर्स का समापन सोमवार को हुआ। आखिरी दिन जयसिंह (कोर्डिनेटर) द्वारा निरीक्षण किया गया और विद्यालय में कार्यरत प्रताप गोदारा द्वारा बच्चों को अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर समेराराम नायक, रामचन्द्र कताला, अर्जुनराम उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ का आभार जताया। इस ब्रिज महोत्सव में 64 राजकीय विद्यालयों में 1528 विद्यार्थियों ने इस अवधि में पढ़ाई का आनन्द लिया। ब्रिज कॉर्स का संचालन के लिए सुप्रीम फाउंडेशन जसवन्तगढ़ के मुख्य समन्वयक श्री श्याम बाबू धन्यवाद देकर सम्मानित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण