Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफाई कर्मचारियों को पार्षद माली ने वितरण किए गर्म कोट

सफाई कर्मचारियों को पार्षद माली ने वितरण किए गर्म कोट

बीदासर। नगर पालिका सभागार में वार्ड नं 5 की पार्षद सुमन माली ने पालिका के सफाई कर्मचारियों को बढ़ते सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गर्म कोट वितरण किए। पार्षद सुमन ने बताया कि सास रत्ना देवी व ससुर भंवरलाल की प्रेरणा से पालिका के समस्त कर्मचारियों को मिठाई और 101 गर्म कोट वितरण किए गए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, वरिष्ठ नेता मेघराज सांखला, नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, जवाहरसिंह राठौड़, पार्षद बेगराज नाई, वीनोद पंसारी, पार्षद पति मनोज माली, लक्ष्मण, इन्द्रचंद, रमेश, अंकित, श्रीकृष्ण शर्मा, गोविंद सोनी, अशोक शर्मा, गोविंद पारीक, अकाउंटेंट अखिलेश पारीक, ऑपरेटर विजेश गुसाईवाल आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा