Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर राजलदेसर में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

राजलदेसर । नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर आज रविवार देर शाम को राजलदेसर में बस स्टैंड पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी जताई। तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया । भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पवन बोथरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश की जनता ने भाजपा को वोट देकर भाजपा की नीतियों में आस्था जताने का काम किया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा व दशा देने काकाम किया है। आने वाले समय में देश नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा। हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से खुश है। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी मोदी ,श्री राम के नारे लगाएं इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सांवरमल सुथार ,मोहनलाल महावर, पंडित देवकीनंदन दाधीच, राजकुमार विनायक, मांगीलाल प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष शंकर लाल खडोलिया, रमेश खडोलिया, महामंत्री मदन दाधीच ,राजेश गर्ग, कोषाध्यक्ष खेमराज पारीक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मारू, पार्षद राकेश प्रजापत, पार्षद जयचंद महावर, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी शिव भगवान सोनी, पार्षद शीतल प्रकाश खडोलिया,पार्षद धनपत शर्मा, विष्णु प्रजापत, श्याम सुंदर दर्जी,मदनलाल शर्मा, रामावतार पांडे, लालचंद पांडे, श्याम सुंदर पांडे, अशोक पांडे,पप्पू रेगर, श्याम सुंदर, बाबूलाल कत्थक, किशन मारू, चांद रतन सैनी, फैफा राम मेघवाल, जगदीश प्रजापत, नागराज सोनी, रमेश दाधीच पवन मारु, सुनील शहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण