Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

12 रोल चायनीज मांझा किया बरामद 

12 रोल चायनीज मांझा किया बरामद 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। नगरपरिषद प्रशासन ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्यवाही की है। सफाई निरीक्षक मुन्नालाल मीणा, ओमप्रकाश स्वामी के नेतृत्व मंे टीम का गठन इस कार्यवाही के लिए किया गया था। एसआई मुन्नालाल मीणा ने बताया कि शास्त्री प्याउ के पास स्थित सड़क पर लगी अस्थाई दुकान से चायनीज मांझे के 6 रोल बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार भोजलाई बास स्थित पारीक भवन के पास स्थित एक दुकान से चायनीज मांझे के 6 रोल बरामद किए गए हैं। मीणा ने बताया कि चायनीज मांझे के खिलाफ उनकी कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही में जमादार नोरतन, पुखराज, शिव भगवान, नथमल, हिमालय आदि कर्मचारी भी साथ में रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा