Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर प्रदीप तोदी का हुआ स्वागत 

ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर प्रदीप तोदी का हुआ स्वागत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर प्रदीप तोदी का घंटाघर चौक पर व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर, आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रदीप तोदी ने कहा कि मैं संगठन द्वारा जताये गए भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा तथा आम जनता की समस्याओं का निदान और संगठन की मजबूती के लिए काम करना मेरे लक्ष्य रहेंगे। तोदी ने पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा व विधायक मनोज मेघवाल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महावीर बगड़िया, जितेंद्र मिरणका, यूनूस खान हाशमखानी, पार्षद मुकुल मिश्रा, बजरंग सेन, पीयूष जाजोदिया, बाबूलाल तोदी, सुरेश शोभासरिया, अजीत तोदी, शुभम तोदी, मनोज अरोड़ा, राकेश माली, बाबूलाल माली, राजकुमार पारीक, दिनेश पंसारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने आतिशबाजी के बाद मुंह मीठा करवाकर ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर प्रदीप तोदी को बधाईयां दीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा