Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहारण ने किया भैड़ा का स्वागत


चूरू। 4वीं पैरा एशियन गेम चीन के होंग्जाऊ शहर में 22 से 29 अक्टूबर चल रही दौड़ प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड में कांस्य पदक जीतने पर राकेश भैड़ा का देपालसर गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकता हैं। इस अवसर पर सरपंच फोरम जिलाध्यक्ष बलबीर ढाका, नौंरग वर्मा, सीपी शर्मा, राजेन्द्र सोनी, ताराचन्द भांबु, नंदराम गोदारा, हनमानाराम भैड़ा, नारायण भैड़ा, सत्तार धोबी, दर्गादत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। रतननगर में राकेश भैड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण