Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिव्यांग मतदाताओं ने वाहन रैली से दिया लोकतंत्र के सशक्तीकरण का संदेश


चूरू । राजस्थान विधानसभा आमचुनाव 2023 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं लोकतंत्र में अहम भूमिका निर्वह्न करने हेतु चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (नोडल दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ) में गुरुवार को दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने एवं अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत वाहन रैली का आयोजन किया गया।
वाहन रैली को जिला कार्यालय से विभाग के उप निदेशक अररविन्द कुमार ओला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थलों से होती हुई लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा कर पुनः लौटी। वाहन रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु अपील की गयी व मतदान हेतु जागरूकता संदेश प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के उप निदेशक अरविन्द कुमार ओला के द्वारा सी विजिल एवं सक्षम एप्प के संबंध में जानकारी दी गई एवं दिव्यांग मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही विभाग के उप निदेशक अरविन्द कुमार ओला ने बताया कि वर्तमान में चूरू जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 19 हजार 521 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इन्हें परिस्थिति अनुसार विधानसभा आमचुनाव 2023 के अन्तर्गत डाकपत्र /होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिन बूथों पर 10 या 10 से अधिक चलन अक्षमता वाले दिव्यांग मतदाता हैं, उन बूथों पर व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं का प्राथमिकता से मतदान करवाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायक/स्वयं सेवक, सभी बूथों पर रैम्प/कृत्रिम रैम्प की व्यवस्था, दृष्टि बाधित व श्रवण विकार वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि, पोस्टर, मानक संकेतक, साईन बोर्ड व सभी दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर लाने व ले जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।
कार्यक्रम में 50 से अधिक दिव्यांग मतदाताओं सहित विभाग के ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुंवाल, वरिष्ठ सहायक बंशीधर, प्रभारी राजीव कुल्हार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण