Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी में मूंगफली की आवक शुरू, 5 हजार से 6500 रूपए तक लगी प्रति क्विंटल की बोली, मंडी में प्रति दिन एक हजार बोरी से अधिक होती है आवक

सरदारशहर। शहर कृषि मंडी में मूंगफली आवक शुरू हो गई है। मंडी में मूंगफली के ढेर लगने शुरू हो गए है। मंडी में प्रतिदिन दस हजार क्विंटल तक की मूंगफली की आवक हो रही है। बुधवार को मंडी में आई हुई मूंगफली की अनाज व्यापारियों ने बढ-चढ कर बोली लगाई। मंडी के वरिष्ट अनाज व्यापारी शिवरतन सर्राफ और प्रभुराम पूनियां ने बताया कि मंडी परिसर में 5 हजार से 7000 रूपए प्रति क्विंटल तक बोली बढ-चढ कर लगाई जा रही हैं। मंडी में प्रति दिन हजारों बोरियों की आवक शुरू हो चुकी है। तहसीलदार कार्यालय के कानूगो मनोज कुमार ने बताया कि इस बार क्षेत्र में मूंगफली की खेती 35 हजार 339 हैक्टेयर में बुआई हुई है। इस बार पिछले वर्ष से कम उपज होने की उम्मीद है। क्योकि इस बार समय पर बरसात नहीं होने के कारण अच्छी क्वालिटी का दाना नहीं बन पाया जिसके कारण किसानों को अच्छे भाव नहीं मिल रहे है। मंडी व्यापार संघ के सदस्य सुखवीर पारीक ने बताया कि मूंगफली के गोटे की अच्छी क्वालिटी होने से तेल ज्यादा निकलता है। पौष्टिकता के पैमाने पर भी यहां की मूंगफली बेहतर मानी जाती है। यहां से मूंगफली यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल, हरियाणा पंजाब, बंगाल, दिल्ली आदि में जाती है। जहां से कई देशों में एक्सपोर्ट की जाती है। मंडी परिसर में बोली लगाने में किशननाथ सिद्ध, भंवरलाल हुड्डा, नंदलाल बगड़िया, मनीष तेतरवाल, लक्ष्मीपति रातुसरिया सहित बड़ी संख्या में अनाज व्यापारियों ने बोली लगाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण