Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत समिति में हुई 24 प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय पंचायत समिति सभागार में विधानसभा चुनावों के मध्यनजर चुनावी कार्यो के सुचारू संचालन के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 24 प्रकोष्ठों के अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सीविजल, एसएसटी, एफएसटी, यातायात, होम वोटिंग, ईवीएम प्रीपेरेशन, स्वीप प्रकोष्ठ, मतदान दलों के प्रशिक्षण, लेखा प्रकोष्ठ, विडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, मीडिया, डाक मत पत्र आदि के बारे में तथा अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकॉर्ड संधारण आदि के बारे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार ने मांगी जानी वाली समस्त सूचनाएं समय-समय पर सम्बंधित स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बीदासर उपखंड अधिकारी अनिता, बीडीओ विकास मीणा, तहसीलदार कुलदीप भाटी, नायब तहसीलदार राजेंद्रसिंह चौहान, पुरूषोतम चौहान, डॉ. सरदारसिंह रेवाड़ सहित अनेक प्रकोष्ठ प्रभारीगण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण