Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

20 वर्षीय युवक झूला फंदे पर


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय नूर नगर स्थित अपने घर में एक युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार व अन्य के सहयोग से राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को मृतक के पिता युनूस खान ने रिपोर्ट देकर बताया है कि रोज की तरह उसका 20 वर्षीय बेटा परवेज देर रात को अपने कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक नहीं उठा, तो चैक करने पर वह फंदे पर झूलता मिला। वहीं अस्पताल में डीएसपी शकील अहमद, सीआई मुकुट बिहारी मीणा, पार्षद एडवोकेट सलीम खान गाजी सहित अनेक लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण