Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑटो चालक यूनियन इंटक ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी की घोषित

सरदारशहर। शहर के मीणा कुआं धर्मशाला में ऑटो चालक यूनियन इंटक की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऑटो चालक यूनियन इंटक के जिला अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने की। कार्यक्रम में ऑटो चालक यूनियन की ओर से अपने नेता जितेन्द्र राजवी और पूर्व अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने मुंशी सब्जिफरोश को अध्यक्ष, फरियाद खान को उपाध्यक्ष, शेराराम भोजक उपाध्यक्ष, महावीर दुबे मंत्री, उम्मेद व प्रकाश नाई सचिव, सलाहकार कालूराम भोजक को दायित्व देने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ऑटो चालकों ने अपनी सहमति दी। इस दौरान ऑटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने बताया कि हमेशा से ही मुझे ऑटो चालक संघ का प्यार मिलता आया है। हमने मिलकर ऑटो चालक संघ की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान करवाया है। मुझे खुशी है कि में ऑटो चालक संघ से जुड़ा हुआ हूं। आगे भी में ऑटो चालक संघ से जुड़ा रहूंगा और जब-जब मेरी जरूरत पड़ेगी में हर समय इनके साथ खड़ा रहूंगा। इस दौरान ऑटो चालक संघ से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जितेंद्र राजवी लगातार संगठन से जुड़े हुए हैं और हमारे संगठन को मजबूत कर रहे हैं। राजवी जिसका भी अध्यक्ष बनाने के नाम प्रस्तावित करते हैं हम अपना अध्यक्ष उसे चुन लेते हैं। राजवी के प्रस्ताव पर हमने हमारा अध्यक्ष चुना है। वहीं इस अवसर पर नए अध्यक्ष बने मुंशी सब्जिफरोश ने बताया कि संगठन की रीति नीति पर काम करते हुए आगे बढ़ेंगे और ऑटो चालक यूनियन की जो भी समस्याएं होगी उनको उठाएंगे। मुझे अध्यक्ष बनाए जाने पर में राजवी का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर कनकमल नई, गोगराज माली, मदनलाल शर्मा, जितेंद्र जेदिया, सुरेश स्वामी, कमल भोजक, जगदीश माली, बाबू नाई सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक व गणमान्यजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ