Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तनवीर खान ने किया सांसद रंजीता रंजन व प्रभारी राजपाल खरोला का अभिनन्दन


चूरू। चूरू जिला मुख्यालय सर्किट हाउस पर देर शाम को सांसद रंजीता रंजन का चुनड़ी व शॉल ओढ़ाकर स्वागत ,ऑल इंडिया कांग्रेस सदस्य तनवीर खान ने साथियों के साथ अभिनन्दन किया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता जमील चैहान ने सांसद को गुलदस्ता देकर सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम में रंजीता रंजन ने कहा देश का मिजाज बदल रहा है भाजपा की बौखलाहट बता रही हैं भाजपा वाले किसी के नही है। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक से बढ़कर एक योजना आमजन के हितों के लिए है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव में जनता के बीच जाकर अपनी सरकार की जनहितकारी योजनाओं से और केंद्र सरकार की विफलताओ से जनता को बताना होगा। इस अवसर पर स्वागत करता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालचन्द सेंनी, आरिफ खान, बजरंग लाल पिथिसर, दिनेश घण्टेल, विनोद सेंनी, आजम कुरेशी, नासिर खान एडवोकेट, अल्ताफ खान, यूसुफ प्रधान, शीशपाल ढाका, जयचंद मेघवाल, इमरान खान, जाबीर खान, भवरलाल दांदू, ज्योति सिह, दीपिका सोंनी, सुनीता बाकोलिया, दीपिका सेन, हनुमान कस्वा, लालचन्द सहारण सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंजीता रंजन व प्रभारी राजपाल खरोला का अभिनन्दन किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ