Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक डॉ कृष्णा पुनिया ने किया क्षेत्र का दौरा, गांव गांव जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

सादुलपुर 17 सितंबर 2023
सादुलपुर विधायक डॉ कृष्णा पुनिया ने आज गाँव बास लाल सिंह का दौरा कर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाक़ात की और उनकी समस्या सुनी साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकज़ूट कर आगामी विधानसभा में किस तरह कांग्रेस को मज़बूत बनाना हैं और बूथ स्तर पर टीम बनाकर कार्य करने की योजना बनाई। ग़ौरतलब हैं कि गत 01 सितम्बर से विधानसभा क्षेत्र के गाँवों का दौरा शुरू कर रखा हैं इस दौरान हर गाँव में कार्यकर्ताओं से मीटिंग करते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर विचार करते हैं।

इस दौरान विधायक कृष्णा पुनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य करने की ज़रूरत हैं गत साढ़े चार साल में विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं इतने विकास कार्य गत 40 सालो में भी नहीं हुए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को सिर्फ़ अंतिम छोर के व्यक्ति तक जो विकास कार्य हमने करवाये हैं उनके बारे में जानकारी पहुँचानी हैं साथ ही गहलोत सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाये चलाई जा रही हैं उसका प्रचार प्रसार करने की ज़रूरत हैं। सरकार दुबारा कांग्रेस की भारी बहुमत से बन रही हैं। हम सभी कांग्रेस पार्टी के अनुशाषित सिपाही है।हमे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान कर मंडल एवम ब्लॉक को मजबूत करना चाहिए, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर कार्य करे तो हमे कोई नहीं हरा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ