Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजला को जिला बनाने के लिए आंदोलन जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। रियासतकालीन समय में जिले के गौरव से शोभित सुजानगढ़ और वर्तमान में जिले की दौड़ में सभी मापदंडों पर सबसे प्रबल दावेदार होने के बावजूद सुजला को जिला नहीं बनाना सरकार की बड़ी नाकामी है। सुजला महासत्याग्रह के संयोजक श्रीराम भामा ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है, इसलिए अब 17 सितंबर से जिला नहीं तो वोट नहीं के अभियान की शुरुआत की जाएगी। भंवरलाल गिलान ने कहा कि शीघ्र ही व्यापारियों से संपर्क करके बाजार में एक रैली निकाली जाएगी। महासत्याग्रह के गांधी चौक में चल रहे धरने के 167 वें दिन गोविंद जोशी, भगवती प्रसाद भामा, हाजी हाकम अली खान, विकास सोनी, दिलीप गौरी, रफीक गौरी, अब्दुल खान, संजय सांखला, लक्ष्मण दास स्वामी, ललित शर्मा, संजय सांखला, गोपाल मोयल, ओमप्रकाश सेवादार सहित अनेक लोग धरने पर उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ