Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मिशन 2030 को लेकर पुलिस थाने में बैठक आयोजित

बीदासर- थाना परिसर में शनिवार को मिशन 2030 को लेकर पुलिस मित्र, महिला सखी व सीएलजी सदस्यों की बैठक एसएचओ जगदीश सिंह अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान थानाधिकारी ने राजस्थान मिशन 2030 के लिए सुझाव मांगे व पुलिस मित्रों से कस्बे की यातायात व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों में पुलिस का सहयोग करने को कहा। महिला उत्पीड़न को लेकर सखियों से कहा कि सूचना देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी, आप निडर होकर पुलिस का सहयोग करें। बैठक पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, जवाहरसिंह राठौड़, अफजल हुसैन स्लामपुरिया, गिरधारीलाल मेहला, विनोद पंसारी, सुरेंद्र सुथार, सुनील प्रजापत, अमीर हसन टेलर, भेराराम सुथार, रामकरण प्रजापत, रमेश माली शुरक्षा सखी सुनीता यति, अनिला शर्मा, मंजू जाट आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ