सुजानगढ़ (नि.स.)। सुजला जिला बनाने के लिए सुजला महासत्याग्रह द्वारा 160 वें दिन भी सभामंच पर धरना लगातार जारी रहा। इस अवसर पर श्रीराम भामा ने कहा कि विगत पांच दशकों से चले आ रहे सुजला जिले के मुद्दे को गहलोत सरकार द्वारा नजर अंदाज कर जिले की कतार से सुजला क्षेत्र को बाहर करना, क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है जिसे सुजलवासी कतई बर्दाश्त नही करेंगे। गोपाल मोयल, धनराज प्रजापत, भंवरलाल लाल गिलान, हाजी हाकम अली ने एक बार फिर सुजला जिले के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की बात कही। मोहित प्रजापत व अनूप शर्मा ने धरने के नेतृत्व किया गया। गोपाल मोयल, सुखराम मोयल, राजकुमार सैन, यूसुफ गौरी ने जिला नहीं तो वोट नही, अशोक गहलोत होश में आओ, सुजला क्षेत्र को जिला बनाओ के गगनभेदी नारे लगवाए। रमेश कुमार, अनिल कुमार, बाली, रूपाराम सांसी, जगदीश, रतनलाल प्रजापत, समीर खान खोखर, मनोज प्रसाद रेगर, महेश खांडल, मोहित प्रजापत, अरबाज खान, मनोज सोनी, विकास सोनी, अमर चंद, हाजी हाकम अली खां, असलम खिलजी, रविराज, मकसूद अली ठेकेदार, यूसुफ गौरी, कुन्दन भार्गव, मनोज जोशी, मंगतू अली घोसी, मोहमद अकरम, जितेंद्र सैनी, दीनदयाल सैन, मूलचन्द रेगर, अब्दुल वकास गौरी, अब्दुल वाहिद बेहलिम, आदिल, किशोर सिंधी, रमेश कुमार, आसिफ भुट्टा, मारुस भुट्टा सहित बड़ी संख्या में धरनार्थी उपस्थित रहे।
चुरू

