Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन से कटकर युवक की मौत


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय जमालपुरा फाटक के पास मंगलवार देर रात करीब पौने 11 बजे जोधपुर से दिल्ली जाने वाली सवारी ट्रैन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक विनोद सैन आदि मौके पर पहुंचे और ट्रेन के नीचे फंसे शिव को निकालकर राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सुजानगढ़ आरपीएफ चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र सिंह श्योराण, एएसआई भोम सिंह, सुजानगढ़ कोतवाली थाना से एसआई कैलाश मौके पर पहुचे। घटना स्थल लाडनू थाना क्षेत्र का होने पर लाडनू पुलिस को सूचना दे दी गयी। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों ने शव देखकर पहचान की। मृतक के पिता मोहम्मद अजीज ने अपने बेटे मोहम्मद साजिद जाति साईं उम्र 25 वर्ष, निवासी तगाला मस्जिद के पीछे, वार्ड नंबर 10 सुजानगढ़ के रुप में पहचान की। लाडनू थाने से हेड कांस्टेबल गोपाल सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं देर रात को जमालपुरा फाटक पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ