Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कारों की भीड़ंत में एक की मौत, दो घायल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के बाहर से निकलने वाले हाईवे संख्या 58 पर स्थित देवलाठी धाम के पास दो कारों की भीषण भीड़ंत हो गई, जिससे एक कार में सवार लाडनू निवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त करने के शाम तक प्रयास जारी रहे।
वहीं टकराने वाली दूसरी कार में सवार जोधपुर जिले के निवासी दो व्यक्ति घायल हो गए। जिनको राजकीय बगड़िया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार व अन्य लोगों की मदद से शव को बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। घायलों की पहचान हिमताराम जाट (52) केशवनगर, जोधपुर, व दुर्गाराम (37), ओसियां, जोधपुर के रूप में हुई। वहीं हैड कांस्टेबल रामसिंह मय जाप्ते के अस्पताल पहुंचे और घायलों से मामले की जानकारी ली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ