Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संजय लालवानी सर्वसम्मति से बने खैरथल प्रेस क्लब अध्यक्ष

संत महात्माओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने दिया आशीर्वाद

खैरथल।
कस्बे के मातोर रोड स्थित खैरथल प्रेस क्लब कार्यालय पर बैठक आयोजित कर सभी सदस्यों की सहमति से पत्रकार संजय लालवानी को खैरथल प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी पत्रकारों की ओर से अध्यक्ष संजय लालवानी का साफा, शॉल एवं फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दौलत भारती ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। इसलिए सभी को संगठन की रीति नीति पर कार्य करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं स्वच्छ पत्रकारिता कर खैरथल तिजारा जिले को अग्रणी बनाने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहनलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी सहित अनेक पत्रकारों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मोहनलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दौलत भारती, वरिष्ठ पत्रकार, रूपचंद भारती, प्रशांत शर्मा, मनोज परमार, दिनेश माखीजा, निशांत शर्मा, सूरजभान कच्छवाह, अनूप कौशिक, प्रमोद केवलानी, चंदू आचार्य, बबलू मेहता, सुनील बतरा, श्याम नूरनगर, अभिषेक वशिष्ठ, रवि दासवानी, स्वाती सैनी, शिवानी शर्मा, अमित रोहिल्ला, आशुतोष शर्मा, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ