चुरू
दिन दहाड़े चोरी की वारदात
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के लुहारागाड़ा क्षेत्र में एक सूने घर पर दिन दहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगीलाल चोरडिया के घर में कमरों के ताले काटकर लॉकर में रखे हजारों रुपये नगद सहित अन्य सामान पार कर ले गए। मकान मालिक मुम्बई में रहते हैं। मकान मालिक के रिश्तेदार जयप्रकाश बैद ने बताया कि चोर सौ रूपये की तीन नई गड्डी सहित व लॉकर में रखे अन्य रुपये भी ले गए व अलमारियों व संदूकों में रखा सामान बिखेर दिया। सूचना पर कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल दिलीप सिंह ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
