Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एससी एसटी महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन रैलियों के रूप में सैकड़ों लोगों का उमड़ा जनसैलाब  विस चुनाव एससी एसटी समाज के उम्मीदवार की उठी मांग


तारानगर


तारानगर उप जिला अस्पताल के पास तारानगर के भामाशाह वरिष्ठ नेता एवं मास्टर प्रताप मेघवाल के संचालक मास्टर प्रताप मेघवाल की अध्यक्षता में तारानगर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंचासीन लोगों ने डॉक्टर बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा हम सभी को संगठित होना अतिआवश्यक है। कोई भी सत्ता हो हमारा शोषण होता आया है। हमारे समाज के 70 हजार के करीब मतदाता होते हुए भी हम अपना प्रतिनिधि नहीं चुन सकते। एवं विभिन्न लोगों के पीछे लगकर लोगों की गुलामी करते रहते है। हमें अपने समाज का प्रतिनिधि चुनने की जरूरत है ताकि हमारे समाज के प्रतिनिधि समाज की आवाज बनकर विधानसभा में गूंजे और हमारी हर आवाज उठाये। इस पर उपस्थित सभी लोगों एक स्वर में अपने समाज के प्रतिनिधि बनाने की आवाज उठाई। समाज के अग्रणी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समिति बनाकर रणनीति बनाने के लिए कहा। महापंचायत कार्यक्रम में आये गायक कलाकार मंजीत मेहरा, व सविता अम्बेडकर ने अपने गायन से पाखंडवाद व अंधविश्वास का खंडन किया। विमला कालवा, श्रीचंद छापरवाल, सोनिया नरसी मिठड़ी, झींडूराम दायमा, भंवर लाल कड़ेला, आरता कुमार, राजेंद्र जोईया, रामसिंह माहीच, भागीरथ भामी, धर्मेंद्र रॉयल, जुगलाल, भानीराम, कैलाश वाल्मीकि, पालाराम जिंदल, काशीराम सोलंकी, सुदर्शन सबलानिया, महेन्द्र बुंदेला, मोतीलाल सोलंकी, राजेंद्र डगला, भींवराज, किशन, बाबूलाल पटीर, रामधन सांसी, इंद्राज दायमा, देइराम मेघवाल, मनोज पंवार, जयसिंह मेघवाल आदि मंचासीन थे। इस मोके पर सैंकड़ो पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे। हेमराज काला व प्रमोद प्रखर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ