Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोडवेजकर्मियों का क्रमिक धरना शुरू, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

सरदारशहर। राजस्थान रोड़वेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय संघर्ष समिति के आव्हान पर दो दिवसीय प्रान्तव्यापी धरने के क्रम में रविवार को संघर्ष के नवें चरण में क्रमिक धरना शुरू किया गया। रोडवेज एवं राज्य सरकार के खिलाफ रोडवेज कर्मियो द्वारा 11सूत्री मांगों के तहत समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान,2000 नई बसें, सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया भुगतान, नये कर्मचारियों की भर्ती व रोडवेज को राज्य सरकार का विभाग बनाने आदि मांगों को लेकर एटक यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड बलवान पूनियां के नेतृत्व में धरना दिया गया। सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव डॉ गणेशदास स्वामी व एटक के प्रदेश सचिव कॉमरेड हरिराम पांडिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोडवेजकर्मी लम्बे समय से संघर्ष कर रहे है। लेकिन रोडवेज प्रशासन एवं राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। हम नहीं चाहते कि जनता को परेशानी न हो किन्तु बाध्य होकर हमें आगामी 5 सितम्बर को प्रदेशव्यापी चक्काजाम हड़ताल करनी पड़ेगी। धरने पर शिवलाल जाखड़, शंभुदयाल बगड़िया, चुन्नीलाल सोलंकी, रेंवतसिंह, इकबालखान, गुमानकंवर, रूक्मणीदेवी, वीरसिंह सांगवान, रामचन्द्र दर्जी, हरिराम सैनी, धर्मवीरसिंह, रणजीतसिंह शेखावत, खुर्शिदखान, रामचन्द्र माली, काशीराम सांगवान, सुमेर कटारिया, भूपसिंह सारण, अनिल सैन, नब्बुखान सहित अनेक कर्मी धरने पर बैठे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ