Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धरती पुत्रों की सुनो सरकार, किसानों का अनिश्चित कालीन धरना 16 वें दिन भी जारी


राजलदेसर कस्बे में बिजली की समस्याओं को लेकर आसपास के गांव के किसान डिस्कॉम कार्यालय के आगे धरने पर बैठे है। 16 दिनों से चल रहे धरने के बाद भी जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। किसानों ने कहा है कि अगर 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को डिस्कॉम के सहायक अभियंता के ऑफिस के आगे ताला लगाकर किसान हाईवे पर जाम करेंगे।राजस्थान किसान सभा के जिलाध्यक्ष मदनलाल घिंटाला के नेतृत्व में किसानों का राजलदेसर में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के आगे धरना चल रहा है। किसानों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू किया है, लेकिन गुरूवार तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जबकि एक बार किसान सभा ने डिस्कॉम के कार्यालय के तालाबंदी कर भी अपना विरोध जताया था। बिजली के अभाव में किसानों की मूंगफली की फसल भी नष्ट होने के कगार पर है।घिंटाला ने बताया कि जेगणिया में जीएसएस शुरू करने, सिमसिया रोड पर स्थित जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, भानूदा, सिकराली, हामूसर, थामड़ा व बाढ़ा की ढाणी के किसानों को छह घंटे बिजली देने सहित आठ मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा हैं। इस मौके पर चंद्रप्रकाश घिंटाला, भादर भांभू, नंदलाल स्वामी, भागीरथसिंह, रतनलाल बिजारणिया, हेमाराम खोथ, हनुमानाराम खीचड़, जगदीश खुड़ी, लालचंद बिजारणिया ओर ओमप्रकाश सील सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ