Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि उपज मंडी का हुआ शुभारंभ, प्रतिपक्ष नेता राठौड़ ने सरकार पर बोला हमला, सचिवालयों में विकास की फाइल होनी चहिए वहां पर करोड़ों रुपए व सोना निकलता है

सरदारशहर। मेगा हाईवे पर स्थित गांव सावर के पास राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत नवीन जेबी उप कृषि मंडी का शुभारंभ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने किया। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने राज्य सरकार को जमकर निशाने पर लेते हुए प्रदेश की जनता को परेशान करने की बात कही। अब इन सरकार के पते खुल जायेंगे। जहां पर विकास कार्यों की फाइल होने चाहिए वहां पर करोड़ों रुपए व सोना निकल रहा है। अब सरकार डबल इंजन की है। लाल डायरी की फाइल खुल जाएं तो आमजन को पता चल जाए। उन्होने कहा कि अब एक महिने के बाद आचार संहिता लग जायेगी। उसके बाद सरकार के सारे काम-काज बंद हो जायेगें। भाजपा जिला अध्यक्ष हरलाल सारण ने कहा कि यहां पर मंडी स्थापित होने पर यहां के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योकि यहां के किसान मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, कपास आदि फसल सरदारशहर या नोहर मंडी मंडी ले जाते थे। जिसके कारण किसानों का भाड़ा लग जाता था। अब किसानों को यहां पर बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व विधायक पींचा ने बताया कि इस इलाके में सबसे ज्यादा यहां खेती होती है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित दूसरी मंडियों को नहीं जाना होगा। इसी प्रकार सभापति सार्वजनिक प्रन्यास मंडल एसडी शर्मा की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सारण, पूर्व विधायक अशोक पींचा, एडवोकेट शिवचंद साहू, रूपकिशोर व्यास, मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा, दलिपसिंह पूनियां, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, गौरीशंकर शर्मा, सरपंच अजीतसिंह शेखावत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, ओमप्रकाश जोशी, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, गिरधारीलाल स्वामी, सुरेश वर्मा, प्रकाश भाकर, सरपंच भरत सारण, रामनिवास पारीक, शिवदयाल पारीक, पूर्व उप प्रधान ताराचंद सारण, मंडी चैयरमैन इंद्राज सारण, राकेश जांगिड़, महावीर पूनियां, ओमवीरसिंह राठौड़, उम्मेदसिंह सोनपालसर, इंद्रसिंह आसासर, राजेंद्रसिंह छाजूसर आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन मनीष सौलंकी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में ACB की बड़ी कारवाई, पब्लिक हेल्थ की कर्मचारी को रिश्वत के साथ पकड़ा रंगेहाथ