Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंदिर परिसर के पास गंदगी और कीचड़ का अंबार, भक्तों ने किया प्रदर्शन

सरदारशहर। शहर के बोडिया कुआं के पास खेतरपाल भेरुजी मंदिर से लेकर सब्जी मंडी तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसके चलते आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। गुरुवार को गंदगी से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास एकत्रित होकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास लढिया, लकी लढिया, रेखाराम हरितवाल, श्यामलाल पारीक, जयदीप तिवारी, अशोक मीणा, विधाधर पारीक, रामसिंह बिदावत व हरि सोनी सहित अनेक वार्ड वासियों ने बताया कि बार-बार नगर परिषद को लिखित व मौखिक रूप से शिक़ायत करने के बावजूद भी इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। गंदगी व कीचड़ के कारण यहां पर बने प्राचीन खेतरपालजी मंदिर में भक्त लोगों का आना कम हो गया है। उक्त मार्ग गंदगी के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिससे 5 वार्डों के निवासी तथा स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। गंदगी के कारण यहां पर मच्छरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है। जिसके कारण लोग अनेक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मंदिर पुजारी गोपाल सैन ने बताया कि सुबह-शाम मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ रहती थी पर अब इस गंदगी के कारण मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ना भी मुश्किल हो गया है। मंदिर में सिर्फ सुबह-शाम आरती करके चले जाते हैं। गंदगी के कारण भक्तगण आने बंद हो गए। यहां लगातार कीचड़ व गंदगी से मोहल्लेवासियों सहित आमजन परेशान है। नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी ने लगभग 3 महीने पहले मौका देखा और कहा था कि तुरंत समाधान करवाया जाएगा। लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ और समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। शहर के सभी जनप्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं इनको जनता की परेशानियों से कोई‌ सरोकार नहीं है। जिसके कारण लोगों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोगों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़