Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय घण्टाघर चौक पर भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता कैंप का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण व भाजयुमो जिला प्रवक्ता व सहसंयोजक विश्वदीपक काछवाल के नेतृत्व में रखा गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण ने बताया कि शाम को दो घंटे में 128 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता खुशीराम चांदरा, महेश जोशी, नरेंद्र गुर्जर, भगवान स्वरूप् गुरड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रभा सोनी, अमरचंद मोयल, पार्षद दीनदयाल पारीक, भाजयुमो महामंत्री ब्रिजेश शर्मा, मुकेश चन्द्रा, ओमप्रकाश भरतीया, राजकुमार बागडा, अनिल माटोलिया, हिमांशु भाटी, राहुल भाटी, यश तोलानी, मोनु सैन, जुगल शर्मा आदि ने सहयोग दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़