Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तारानगर विधानसभा से स्थानीय कार्यकर्ता को कांग्रेस का टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोर चूरू आए प्रभारियों से मिले तारानगर के कांग्रेसी नेता


चूरू। विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से चूरू जिले में जहां पार्टी की ओर से नियुक्त प्रभारियों के आने का सिलसिला जहां अनवरत जारी है वहीं तारानगर में स्थानीय कार्यकर्ता को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंगलवार को फीडबैक लेने चूरू आए प्रभारी चुनाव समिति सदस्य तथा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने यहां सर्किट हाउस में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करनेवालों, कार्यकर्ताओं व नेताओं से बातचीत की।
तारानगर के कांग्रेसी नेताओं ने कि प्रभारियों से मुलाकात की। तारानगर से कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए आवेदन करनेवाले प्रभारियों से रूबरू हुए। तारानगर से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए डॉ.महेश शर्मा, नरेश सहारण, जयसिंह मेघवाल ने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपने आवेदन सौंपे। किसान ने नेता महासिंह सिहाग ने कहा कि तारानगर में जन्मेंजाए पार्टी कार्यकर्ता के टिकट मांगना हमारा अधिकार है। यह मांग आज से नहीं 2003 से चल रही है। स्थानीय की मांग को पूरा करना चाहिए। क्योंकि जनभावनाओं को मध्यनजर रखते हुए तारानगर की जनता ने इन तीनों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इनमें किसी को भी उम्मीदवार बनाए, तारानगर की जनता को यह स्वीकार है। इस अवसर मनीराम व्यास, पुष्कर शर्मा, सूर्यप्रकाश, बेगराज उपाधिया, रमेश ज्यानी, सागरमल शर्मा, अखलाक खान व सिकंदर खान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डाॅ.महेश शर्मा ने चुनाव समिति के सदस्य एवं प्रभारियों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़